छह साल की बच्ची को दस किमी तक घसीटा रहा पिकअप चालक, पटना में मासूम की दर्दनाक मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 पटना में सड़क हादसा में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना रविवार की देर रात खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा गांव स्थित नया टोला की है. हैरानी की बात है कि पिकअप चालक बच्ची को 10 किमी तक घसीटता रहा. लोगों ने खदेड़कर गाड़ी रोकी तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी.दरअसल, बच्ची नौबतपुर के रहने वाले विनय पंडित की पुत्री सुहानी कुमारी थी. अपने घर से खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा गांव अपने नानी घर शादी समारोह में आयी थी. रविवार की देर रात बच्ची सड़क पार कर रही थी. इस दौरान फतुहा की तरफ से काफी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप बैन में बच्ची बुरी तरह फस गई. चालक भागने के चक्कर में 10 किमी तक घसीटता रहा.लोगों को जैसे ही जानकारी मिली बाइक से पिअकप का पीछा किया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद स्थानीय पुलिस और बाइक सवार लोगों के द्वारा पिकअप को सालिमपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर के पास रोका गया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया.पुलिस के द्वारा वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद जाम हटवाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *