एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को किया गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बस्ती-एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम लेखपाल को सदर कोतवाली ले गई।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही लेखपाल संघ के पदाधिकारी और कई सदस्य कोतवाली पर एकत्रित हो गए।लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम ने जबरन पकड़ने के बाद उनकी जेब में पैसे डालकर फंसाने की साजिश रची है।
संघ के पदाधिकारियों ने एंटी करप्शन टीम पर दबाव डालने और जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मामला सदर तहसील क्षेत्र का है और इस पर अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *