ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच अशोक शुक्ला महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के साथ साथ प्रबंधन से जुड़े लोगों ने भी किसी न किसी के नाम पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा अपने-अपने नाम का एक-एक पेड़ लगाया गया जबकि महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला विक्कू ने अपनी मां के नाम का पौधा रोपा। छात्राओं ने बड़े होने तक रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को पेड़ लगाने के फायदे गिनाते हुए कहा, जल संरक्षण, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए वृहद वृक्षारोपण आवश्यक है। महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अंजना द्विवेदी एवं डॉ. नौशाद अहमद ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए अधिकाधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। सबसे पहला पेड़ महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला ने अपनी मां के नाम पर रोपा। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश विक्रम, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, उदयकांत वाजपेयी, शाहरुख खान, महेंद्र परिहार, शिवानी, शैलजा, राफिया, कीर्ति, मंजू, कृतिका आदि रहे