एक सर्वेश गए और दूसरे सर्वेश ने ही आकर संभाला बीडीओ का पदभार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

खंड विकास अधिकारी कोंच रहे सर्वेश कुमार रवि का स्थानांतरण हो जाने के बाद वह पदमुक्त हो गए हैं। इसी के साथ कोंच खंड विकास अधिकारी का पदभार नवागंतुक बीडीओ सर्वेश वर्मा ने संभाल लिया है। वहीं स्थानांतरित निवर्तमान खंड विकास अधिकारी को स्टाफ के लोगों ने भावभीनी विदाई दी।
निवर्तमान खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि का शासन द्वारा ललितपुर जनपद के लिए स्थानांतरण हो जाने के बाद कोंच ब्लॉक की जिम्मेदारी अब सर्वेश वर्मा को दी गई है। सर्वेश वर्मा मूलतः लखीमपुर जनपद के निवासी हैं और अभी तक वह बहराइच जनपद में जॉइंट बीडीओ के पद पर तैनात थे। उनको जनपद जालौन के डकोर ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी नियुक्त किए जाने के साथ ही कोंच ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गुरुवार को स्टाफ के लोगों ने उनका स्वागत किया और निवर्तमान को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। नवागंतुक बीडीओ ने स्टाफ के लोगों से परिचय प्राप्त कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ ईमानदारी पूर्वक पात्रों को दिलाना व विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाना उनकी प्राथमिकता होगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्यों को बढावा दिया जाएगा। इस मौके पर एडीओ नरेशचंद्र दुवे, देवेंद्र निरंजन, हरीश कुमार, रमेश वर्मा, मनरेगा एपीओ लोकेंद्र यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत श्रीवास्तव सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकि सहायक और कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संचालन तकनीकी सहायक राजीव रेजा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *