ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के लिए आम हो या खास, सभी लोगों के जाने का सिलसिला जारी है. शनिवार को एलजेपीआर चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी संगम में स्नान किया. उनके साथ उनकी मां और परिवार के सभी सदस्यों ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई.
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने शनिवार को महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की है. उन्होंने लिखा, ‘धर्म, आस्था और आध्यात्म का महासंगम.’