शिवगढ़ में सोलह शाखाओं ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन, कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और एकता का परिचय

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विशेष शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ की 16 विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और संगठन का उत्कृष्ट परिचय दिया। शाखाओं के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के व्यायाम, योग और शारीरिक प्रदर्शन किए, जिसमें दंड, सूर्य नमस्कार और समूह व्यायाम शामिल थे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय प्रार्थना के साथ हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहसंचालक डीबी सिंह, खंड संचालक अमर सिंह राठौर, खंड कार्यवाह विनय त्रिवेदी, खंड बौद्धिक प्रमुख रामेश्वर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, जिला सह कार्रवाह गयोंदु सिंह, राकेश कुमार, शिवपाल यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *