दो लोगों की दुनियाँ रोशन कर व शरीर दान से अमर हो गए सत्य देव शर्मा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ देह दान कर्त्तव्य संस्था ने सक्रिय सदस्य व सियाराम वृद्धाश्रम बरौला बाई पास संस्थापक सत्य देव शर्मा का 23 वा देह और 90 वा नेत्रदान उनके पारिवारिक की सहमति से जे एन मैडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग व जीवन ज्योति मैडिकल कॉलेज खैर रोड पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में कराया गया।वहीं अघ्यक्ष डॉ. एस.के.गौड़ के पास सजल शर्मा का फोन आया और उन्होंने तुरन्त मुहम्मद साबिर एसएलए व डॉ.अवनीश सिंह जीवन ज्योति हॉस्पिटल से सम्पर्क किया।वहीं दोनों के मानवीय सहयोगी बनने से नेत्र और देह दान सफलतापूर्वक हो गया।इसके बाद सचिव डॉ.जयंत शर्मा ने कहा कि दानी काफी रहनुमा सहृदय व्यक्तित्व थे और संस्था के काफी सहयोगी भी थे। डॉ.गौड़ ने कहा कि श्री शर्मा असहाय लोगों को सड़कों से उठा कर वृद्धाश्रम ले आते थे और उनके अथक सहयोगी बनने से लगभग 20 महिला-पुरुष आराम से जीवन यापन कर रहे हैं।इस दौरान डॉ.गौड़ ने मानवीय मुहिम में सहयोगी बनने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस दौरान यहां पर सह सचिव रक्त वीर अजय सिंह, प्रोफेसर ए.के.अमिताव,प्रोफेसर जिया सिद्दीकी,डॉ.मुहम्मद शाकिब,डॉ.पारस गुप्ता,डॉ.इन्सा,अजय राणा,सुनीता,सजल कुमार,दुर्गेश कुमार शर्मा,मुनेष कुमार शर्मा और नरेंद गौतम आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *