विधायक दफ्तर से एसी टेबल गायब, ये क्‍या कर बैठे मनीष सिसोदिया बीजेपी का आरोप

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली वरिष्ठ ब्यूरो चीफ अभिषेक उपाध्याय

आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर मनीष सिसोदिया पर बीजेपी नेता रवींद्र नेगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पटपड़गंज सीट से चुनाव जीतने वाले रवींद्र नेगी ने कहा कि मनीष सिसोदिया चुनाव हारने के बाद विधायक ऑफिस से टेबल-कुर्सी से लेकर टीवी और एसी भी उखाड़ कर ले गए हैं. पहले मनीष सिसोदिया 10 साल तक इस सीट से विधायक रहे हैं. विधानसभा चुनाव 2025 में मशहूर टीचर अवध ओझा को इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया था लेकिन वो चुनाव हार गए. बीजेपी के रवींद्र नेगी ने इस सीट पर जीत दर्ज की. आरोप है कि दिल्‍ली के पूर्व शिक्षा मंत्री ने दफ्तर खाली करने के बाद वहां रखा सभी सरकारी सामान चुरा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *