ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
बजट सत्र के तीसरे दिन सदस्य विधान परिषद् मुकेश शर्मा ने सदन में लखनऊ के सौंदर्यीकरण एवं बेहतर पर्यावरण के मुद्दे को प्रमुखता से रखा । इस विषय को सदन के पटल पर रखते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में विगत 10 वर्षों में आउटर रिंग रोड सहित 25 से अधिक फ्लाईओवर्स के नीचे रिक्त स्थान पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं फ्लाईओवर्स के नीचे की दीवारों पर कम्पनियों द्वारा पोस्टर और वॉल राईटिंग कराकर शहर को बदसूरत किया जा रहा है। इसके मद्देनजर नगर विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी फण्ड या अन्य किसी मद से शहर में आउटर रिंग रोड, फ्लाईओवर्स, आरोबी के नीचे वृक्षारोपण कर ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाने और फ्लाईओवर्स के नीचे रंग-रोगन और सुन्दर कलाकृतियों से पेन्टिंग कराकर शहर का सौन्दर्गीकरण कराए जाने की मांग की ।