ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
जिला ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
संसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। लखनऊ से निकल कर राहुल गांधी ने पहले चूरूआ हनुमान मंदिर में दर्शन किया। उसके बाद राहुल गांधी बछरावा पहुंचे जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं कों सम्बोधित किया। यहाँ से निकलने के बाद रास्ते में हरचंदपुर के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राहुल का स्वागत किया। यहाँ कार्यकर्ताओं ने राहुल से अपनी मुलाक़ात कों यादगार बताया है। राहुल गांधी हरचंदपुर जहाँ बरगद चौराहां के पास सड़क का उद्घाटन भारती छात्रावास में दलित छात्रों से संवाद राहुल गांधी ने भाजपा और अडानी अम्बानी कों देश में बेरोज़गारी और महंगाई के लिये ज़िम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा कों जीएसटी लगाने और नोट बंदी कर बेरोज़गारी बधाई वहीं अडानी ने चाइना का माल देश में बेचकर बेरोज़गारी बढ़ाई। इस दौरान राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके पास आपके लिये बहुत समय है बस आप भाजपा की नीतियों से लड़ते रहें।