ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
समानता, शिक्षा व डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर
लखनऊ सामाजिक न्याय को लेकर भाजपा के युवा व वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने गोष्ठी का आयोजन किया. एससी, एसटी एवं ओबीसी मोर्चा, लखनऊ महानगर भी संगोष्ठी में भागीदार रहा. गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित गोष्ठी में यूपी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफ़ाईकर्मियों के पैर धोकर उनके सम्मान को सर्वोपरि रखा। प्रधानमंत्री सभी वर्गों का सम्मान करते हैं. युवाओं को डिजिटल माध्यम से भ्रांतियों का खंडन करना चाहिए। वहीं यूपी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार बताया. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण योजनाओं पर सरकार ने जोर दिया। गोष्ठी के आयोजक और भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के शिक्षा-सपने और मोदी सरकार की पंचतीर्थ योजना को सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं डॉ. अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि संगोष्ठियाँ असमानताओं को मिटाने और समान अवसर सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स एवं प्रबुद्ध वर्गों को सम्मानित किया गया. साथ ही समानता, शिक्षा व डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।