लखनऊ में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो प्रमुख ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य शुरू

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 22 फरवरी 2025 को दो महत्वपूर्ण ओवरहेड टैंकों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा खर्कवाल, माननीय महापौर, नगर निगम लखनऊ, श्री ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ, श्री अरूण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ, सुश्री शिल्पा कुमारी, जोनल अधिकारी जोन-2, श्री संदीप शर्मा, माननीय पार्षद, ऐशबाग, और श्रीमती गौरी सांवरिया, माननीय पार्षद, कुवंर ज्योति प्रसाद वार्ड उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जलकल विभाग के श्री सचिन सिंह यादव, प्रमुख अधिशासी अभियंता मुख्यालय, और श्री विश्वनाथ गुप्ता, अधिशासी अभियंता जोन-2 की देखरेख में हुआ।

रूकुन्दीपुर ओवरहेड टैंक का निर्माण

पहला कार्य रूकुन्दीपुर ओवरहेड टैंक का है, जिसकी क्षमता 1000 किलोलीटर है। इस टैंक का ध्वस्तीकरण कर पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे जल आपूर्ति की क्षमता में वृद्धि होगी।

सी-ब्लॉक, सेन्ट जेवियर स्कूल के सामने पार्क में ओवरहेड टैंक का निर्माण

दूसरा कार्य सी-ब्लॉक, सेन्ट जेवियर स्कूल के सामने स्थित पार्क में 1500 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का है। इस टैंक का भी ध्वस्तीकरण कर पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति में सुधार होगा।

अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इसके अतिरिक्त शिव कुमार यादव श्याम सिंह राघवेन्द्र अवस्थी , श्रीमती कुंती श्रीवास्तव मानस मित्र श्रीमती सीमा सिंह, मुसाफिर सिंह, एस0पी0 तिवारी बाबा आलोक मिश्रा और श्री राहुल शुक्ला (संजू) इत्यादि भी समारोह में सम्मिलित हुए।

जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार

इन दोनों ओवरहेड टैंकों के निर्माण से लखनऊ में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अवर जलाशय के निर्माण से जल संकट की समस्या को दूर करने में सहायता मिलेगी और राजाजीपुरम सेक्टर-11, सेक्टर-12 के राजाजीपुरम सी-ब्लॉक तथा ई-ब्लॉक और आशिंक सेक्टर-13, राजाजीपुरम के विभिन्न क्षेत्रों को सुचारू और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी जोन- दोसे संबंधित अन्य वार्डों के माननीय पार्षदगण

इस कार्यक्रम में जोन-2 से संबंधित अन्य वार्डों के माननीय पार्षदगण भी उपस्थित रहे:पार्षद, श्री अजय दीक्षित, लेबर कॉलोनी वार्ड।
पूर्व पार्षद, श्री राजू गांधी, मोतीलाल नेहरू-चन्द्रभानगुप्त नगर वार्ड पार्षद, श्रीमती कौमुदी त्रिपाठी, राजाजीपुरम वार्ड
उक्त कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *