ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
पी डी पब्लिक कान्वेंट स्कूल व सोमनाथ सिंह प्राइवेट आईटीआई बल्लीपरवा चिल्ह मिर्जापुर के प्रांगण में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस वार्षिको त्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के अपरआयुक्त डॉo विश्राम जी व कोन ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी श्रीमान अनिल कुमार सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । बच्चों के द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । अपने संबोधन में अपर आयुक्त डॉ विश्राम जी ने कहा कि बच्चों का जिस क्षेत्र में झुकाव हो उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । अपरआयुक्त साहब ने तमाम उदाहरण जैसे सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर के अभिभावक यदि इन लोगों को पर दबाव बनाते की आपको आईएएस पीसीएस बनना है तो वह क्रिकेट के क्षेत्र में और गायकी के क्षेत्र में कैसे महान बनते । ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल सिंह जी ने भी बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई दिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक श्री रणजीत सिंह अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अमरेश चंद यादव जी प्रफुल्ल कुमार सिंह जी धर्मेंद्र सिंह जी फौजदार गौतम उमाशंकर चौबे जी आशीष ओझा संतोष तिवारी विनय सिंह आनंद सिंह एवं दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज यादव जी श्री आशीष सिंह जी विद्यालय के संस्थापक श्री कैलाश नाथ सिंह जी श्री रविंद्र नाथ सिंह जी संरक्षक श्री राणा प्रताप सिंह जी एवं तमाम अभिभावक उपस्थित रहे