ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
अलीगढ़ सामाजिक संस्था के बैनर तले विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता पार्वती एवं भोलेनाथ के विवाह पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संस्था ने 25 कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रविवार को दोपहर बारह बजे पराग डेयरी पर अलीगढ़ के गणमान्य जनप्रतिनिधियों अथवा प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया इतना ही नहीं यहां पर प्रत्येक जोडे को संस्था द्वारा दिए गए उपहार के साथ साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 51 हजार का लाभ भी दिलाया गया।आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में यहां पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम के अलावा मेयर प्रशांत सिंघल,एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया और पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ समेत अनेक प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिनका यहां पर संस्थापक और संयोजक हिमांशु गर्ग,विनयकांत अग्निहोत्री और अध्यक्ष पवन खण्डेलवाल ने स्वागत और अभिनंदन किया साथ ही सम्मानित अतिथियों ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान यहां पर अध्यक्ष पवन खण्डेलवाल, सह संयोजक सुशील अग्रवाल,राकेश गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक नव दम्पत्ति को उपहार स्वरूप घर का दैनिक उपयोगी सामान भी दिया जायेगा साथ ही 24 और 25 फरवरी को 28 वे विशाल वार्षिक भण्डारे का आयोजन शिव भक्त कांवरियों के लिये उसी प्रकार सभी व्यंजन और सम्पूर्ण भोजन के साथ पराग डेयरी पर होगा।वहीं मेडिकल कैम्प प्रभारी विनय कान्त अग्निहोत्री ने बताया कि यहां पर एक मेडिकल कैम्प का भी आयोजन संस्था द्वारा भण्डारे के साथ किया गया है जहां पर 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम,स्ट्रैचर,बैड,एम्बूलेन्स के साथ सभी प्रकार की आवश्यक दवा भी उपलब्ध रहेंगी।कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इलैक्ट्रो एक्यूप्रेशर एक्यूपन्चर थेरपी के माध्यम से भी शिव भक्त कावडियों के दर्द निवारण की सम्पूर्ण व्यवस्था भी मशीन व एक्सपर्टस के माध्यम से दिन रात उपलब्ध रहेगी।मीडिया प्रभारी हरीश सक्सैना ने बताया कि भण्डारे पर दोनों दिन भक्तों के मनोरंजन के लिए भव्य भजन संध्या दिल्ली के कलाकारो द्वारा की गई है। आयोजन में यहां पर सुनील टाईगर,पंकज गुप्ता,महेश चन्द्र गुप्ता,कैलाश चन्द्र शर्मा, गगन अग्रवाल,डी.के.अग्रवाल,डालचन्द्र वार्ष्णेय,राजकुमार बंटी,अमित अग्रवाल और प्रदीप गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे