उत्तर प्रदेश हिन्द मजदूर सभा की बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

हिंद मजदूर सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव गोपाल।मिश्र, अध्यक्ष की अध्यक्षता में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, लखनऊ मंडल कार्यालय चारबाग लखनऊ में हुई। बैठक में प्रदेश के श्रम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बिजली, रेल, रोडवेज, चीनी उद्योग सहित सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, संविदा और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर रिक्त पदों पर सीधी नियमित भर्ती, राज्य के निगमों निकायों में दैनिक वेतनभोगी और मृतक आश्रितों के स्थाई किया जाने की राजाज्ञा पूरी तरह से लागू किए जाने की मांग की गई। बैठक को प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री श्री गिरीश कुमार पाण्डेय, महामंत्री श्री उमाशंकर मिश्र, का.महामंत्री श्री एल एन पाठक, उपाध्यक्ष श्री आर के पाण्डेय और प्रांतीय मंत्री श्री अरुण गोपाल मिश्र, अविनाश पाण्डेय, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री श्री अश्वनी पाण्डेय, श्री एस यू शाह, श्री पीयूष मिश्र, श्री विद्याकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री रविन्द्र प्रताप सिंह, कार्यसमिति सदस्य श्री विभूति मिश्र, श्री अनूप बाजपेई, श्री शैलेन्द्र सिंह , श्री उपेन्द्र कुमार सिंह, श्री आर एन गर्ग, श्री जोगेंद्र सिंह, श्री रामशंकर मिश्र, श्री जितेंद्र कुमार तिवारी, श्री रघुबीर सिंह, श्रीमती कुंजलता कौशिक, श्री ब्रज भूषण पाण्डेय, राजकीय निर्माण निगम कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी और महामंत्री श्रीमती रूपाली ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *