ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए. इस आपदा से नुकसान की कोई खबर नहीं है.
जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई. इसके झटके राज्य के कई इलाकों में महसूस किए गए. इससे लोगों में दहशत फैल गई. कई इलाकों में लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए. सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग जाग रहे थे. इस आपदा के कारण किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.