ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. दरअसल आज जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अहम फैसला सुना सकती है. कोर्ट ने सीबीआई की ओर से पेश वकील की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. ऐसे में आज इस मामले में बड़ा फैसला आ सकता है. बता दें, जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, सरकारी कर्मचारियों सहित 78 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पर संज्ञान लेने का आदेश सुरक्षित रखा था. ऐसे में आज इस मामले में अहम फैसला आ सकता है.
सीबीआई ने कहा था कि सभी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिल गई है. ऐसे में अब मामले में कोर्ट को संज्ञान लेना है. पिछली सुनवाई में अदालत द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण पर जवाब देने के लिए सीबीआई ने अधिक समय की मांग की थी, जिसके बाद आदेश के लिए 21 फरवरी का दिन तय किया गया था. लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साथ कई अफसरों को भी आरोपी बनाया गया है. इनमें से कई पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है. लेकिन कुछ अफसर ऐसे भी थे, जिनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने में देरी हुई.