ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सी ए जीकी 14 लंबित रिपोर्ट पेश की, जिसमें आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के वित्तीय प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, वायु प्रदूषण, शराब नीति और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
जैसे ही CAG रिपोर्ट सदन में पेश की गई, AAP विधायकों ने जमकर विरोध किया और CM रेखा गुप्ता और भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने AAP के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। रिपोर्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों पर विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है।