शिवगढ़ रायबरेली स्थिति श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। यहां शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी शिवालय सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नगर पंचायत शिवगढ
शिव मंदिर में सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारों में लगे भक्त भगवान् भोले शंकर की एक झलक पाने के लिये प्रसन्नचित्त मुद्रा में अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं लोग व शिव मंदिर जो लगभग बहुत ही पुराना है इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र,धतूरा, और गंगाजल अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से नंगे पांव आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं, वही भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी शिवालियों के बाहर पुलिस की भी तैनाती की गई है ताकि भक्तों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *