अयोध्या दो मार्च चाणक्य परिषद की होगी अहम बैठक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ अरुण प्रताप सिंह

चाणक्य परिषद की बैठक आगामी 2 मार्च को सूर्यकुंड दर्शन नगर में

अयोध्या। सनातन परंपरा को अक्षुण्य बनाकर हिंदू समाज को संस्कारवान कराने की बीड़ा उठाने वाले ब्राह्मण समाज के ध्वजवाहक पंडित कृपा निधान तिवारी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भगवान श्री सूर्य मंदिर सूर्यकुंड दर्शन नगर अयोध्या में आगामी 23 एवं 24 मार्च रविवार व सोमवार को संपन्न कराने की तैयारी बैठक आगामी दो मार्च 2025 रविवार को 12:00 बजे सूर्यकुंड मंदिर दर्शन नगर में आयोजित की गई है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाकर ब्राह्मण समाज के 16 वर्ष से कम और16 वर्ष सेअधिक आयु के भारी संख्या मे ब्राह्मण बटुको की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी बैठक होगी। उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय चाणक्य परिषद जनपद अयोध्या की बैठक परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी के निर्देशन में आहूत की गई है। जिसमें जनपद अयोध्या के सभी परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सम्मानित ब्राह्मण बंधु भाग लेंगे। उक्त जानकारी परिषद के जिला प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र एडवोकेट ने देते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया है। उक्त बैठक में समय से पहुंचकर अपना सुझाव विचार साझा करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *