बिल वसूली में अच्छा कार्य करने वाले मीटर रीडरों को उपखंड अधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मिल्कीपुर अयोध्या
बकाया बिजली बिल वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 4 मीटर रीडरों को उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित सिंह ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को उपखंड कार्यालय मिल्कीपुर में मीटर रीडरों की समीक्षा बैठक की गई जिसमें मीटर रीडिंग एवं बिल जमा करने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 4 मीटर रीडर परसपुर फीडर सौरभ शर्मा, बल्दीराय फीडर यमुना प्रसाद,हैरिग्टनगंज फीडर राजेन्द्र कुमार एवं कोछा फीडर रविन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। तथा मौजूद मीटर रीडरों का उत्साह वर्धन किया गया एवं गुणवत्ता पूर्ण बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराये जाने का सख़्त निर्देश दिया। उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह ने बताया की उपखंड में कुल 55 हजार विद्युत उपभोक्ता है, तथा 36 मीटर रीडर हैं 1 मीटर रीडर को हर महीने 15 सौ बिल निर्गत करना होता है, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य मीटर रीडरों का उत्साह वर्धन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *