समर्पित सेवा और समाधान के एक सौ दस साप्ताहिक शिविर : डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर विकास की नई राह पर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

समाज के स्तंभों का सम्मान : डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा एकता नगर, कल्ली पश्चिम के मेधावियों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान

लखनऊ सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और समग्र विकास के संकल्प को निरंतर साकार किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम एकता नगर, कल्ली पश्चिम में 110वें ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जन सुनवाई शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं गईं।

जन समस्याओं का त्वरित समाधान
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा इस शिविर में सड़क, नाली, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, राजस्व आदि से संबंधित 31 समस्याएँ सुनी गईं। अधिकांश समस्याओं का शिविर में ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों से पत्राचार कर जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया।

गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत मेधावियों का सम्मान
मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के संकल्प के तहत डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों मयंक तिवारी (79.5%) एवं निकिता (74.5%) तथा हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों प्रिया कुमारी (88%) और अभिषेक मिश्रा (86%) को साइकिल, घड़ी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल
शिक्षा के साथ – साथ खेलों को प्रोत्साहित करने और सरोजनीनगर की बेटियों को खेल और विकास के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए एकता नगर, कल्ली पश्चिम में 67वें गर्ल्स यूथ क्लब की स्थापना की गई। क्लब के सदस्यों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम सहित विभिन्न खेलों की स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं, जिससे क्षेत्र की बेटियाँ खेल जगत में भी अपनी पहचान बना सकें।
ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान
गाँव के वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों के योगदान को मान्यता देते हुए, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से राजेन्द्र मिश्रा, शिव प्रसाद तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, मनीष तिवारी, राम मनोरथ, दरोगा राय, फूलमती, लालपती, राम मनोरथ वर्मा, पंकज कुमार, गुड्डू तिवारी, अभय कुमार सिंह, ऋषिकेश राय, लाल चंद राम एवं प्रभात राम को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए, डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में विगत उन्नीश महीनों से ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में भी निःशुल्क रसोई के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान सरोजनीनगर में जन संवाद और समस्याओं के समाधान का एक सशक्त मंच बन चुका है एक सौ दसशिविरों की यह ऐतिहासिक यात्रा जनता के विश्वास, संवाद और त्वरित समाधान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ, डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *