कोंच ग्राम पहाडगांव में हुई शांति समिति की बैठक मिल जुलकर मनाए हसीं खुशी के साथ त्यौहार मनाये लोग- अतुल राजपूत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच जालौन कोंच सर्किल के थाना कैलिया के ग्राम पहाड़ गांव में आज गांव स्थित काली माता मंदिर के पास बने ग्राम पंचायत भवन पर आगामी रमजान माह ओर होली पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नये थाना अध्यक्ष अतुल राजपूत ने आहुत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोलते हुए कहा कि आगामी होली का त्यौहार व अन्य त्योहार शांति के साथ मनाए किसी प्रकार की अशांति ना होने दे उन्होंने कहा कि गांव व क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी यदि किसी ने अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री का सिलसिला जारी रखा तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा तथा कठोर कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा शांति समिति की बैठक में मौके पर पुलिस उप निरीक्षक शिव स्वरूप बाजपेई उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव सिपाही सचिन परमाल आशीष साहू भानु प्रताप यादव ग्राम प्रधान कपिल राजपूत रौमी पचौरी टिंकू राजपूत माधव पाल कमलेश शर्मा रामकुमार शर्मा राहुल राजपूत यशपाल लालू कैलाश मस्ताना देवेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *