यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
परिवार को सजाने संवारने के साथ नौजवानों को पैर पर खड़ा करने का काम कर रही सरकार: रामचंद्र
आमनी गंजविकासखंड मुख्यालय पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अमानीगंज, मिल्कीपुर , हैरिंग्टनगंज विकास खंडों एवं नगर पंचायत कुमारगंज के 206 हिन्दू व तीन मुस्लिम जोड़ें विवाह बंधन में बंधे। अतिथियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट किया। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब कल्याण के तहत नवयुगलों को जीवन की नई पारी शुरू करने का अवसर प्रदान किया है इसके लिए उनका धन्यवाद है अभिनंदन है। हमारी सरकार परिवार को सजाने संवारने के साथ ही नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का भी काम कर रही है। 2014 के पहले आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने का कोई अभियान नहीं था। पहले की सरकारों में जो योजनाएं संचालित की गई थी उन योजनाओं ने आधी आबादी को गरीब बनाने का काम किया। मोदी योगी सरकार में माताओं बहनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है, प्रधानमंत्री आवास माताओं बहनों के नाम बना, अब वह कह सकती है कि घर मेरा है, यह परिवर्तन मोदी जी की सरकार में हुआ। विवाह बंधन में बंध रही बेटियां सौभाग्यशाली है कि आज सरकार घराती हैं, और परिवार बाराती बनकर सुखद पल का आनंद ले रहा है। उन्होंने जीवन की नई पारी शुरू करने वाले नवयुगलों के लिए मां कामाख्या से आशीर्वाद की कामना की। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना से बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। उन्होंने कल्याणकारी योजना के संचालन के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए नवयुगलों को बधाई व आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने नव युगलों को आशीर्वाद देते हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन भाजपा नेता हरिकेश बहादुर शुक्ला बब्बन ने किया।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक पांडेय की टीम द्वारा प्रस्तुत मांगलिक गीतों ने लोगों का खूब मन मोहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, सहकारी बैंक के डाइरेक्टर शंभू सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, बीडीओ अमानीगंज सूर्यनारायण मिश्र, बीडीओ हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्र, एडीओ पंचायत सिद्धार्थ नाथ पांडे, एडीओ आईएसबी संपूर्णानंद तिवारी, भाजपा नेता जनार्दन मौर्य, शीतला वाजपेयी, राजेश सिंह, शिक्षक नेता जय हिंद सिंह, अनूप सिंह रानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, अर्जुन सिंह, गंगादीन रावत, जितेंद्र सिंह बबलू, अजय सिंह सांसद प्रतिनिधि सपा नेता रामजी पाल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।