बिहार हाजीपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर डकैती, महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग; युवक पर भी हमला

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतन चौक के निकट बीते बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट मचाई जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। विरोध करने पर एक महिला को गोली एवं एक युवक को पिस्टल के बल की बट से मारकर घायल कर दिया।लूट-पाट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सभी को घर में बंद करके फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश एवं नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *