ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए नागरिकों को छुआछूत, जाति आधारित भेदभाव और असमानताओं से मुक्त होना होगा। नई दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि इसका लक्ष्य समानता पर आधारित समाज का निर्माण करना है, जहां किसी को श्रेष्ठ या निम्न नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह मानना चाहिए कि किसी व्यक्ति का मूल्य उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि उसके गुणों से निर्धारित होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाज के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कई पहलों पर प्रकाश डाला। हाल ही में शुरू की गई आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत पहल का उल्लेख करते हुए सुश्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक आदर्श ग्राम पंचायत विकसित की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से समाज के उत्थान में योगदान देने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों और सामाजिक सुधारों में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।