रैली निकाल कर सनातन धर्मावलंबियों को जगाया विद्यार्थियों ने

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच सीमावर्ती मध्यप्रदेश में अवस्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल रावतपुरा सरकार द्वारा संचालित संस्कृत संस्थान के विद्यार्थियों ने गुरुवार को कस्बे में सनातन धर्म जन जागृति रैली निकाली। कस्बे के राजमार्ग पर निकाली गई रैली का उद्देश्य सनातन धर्मावलंबियों को जगाना था।
यात्रा में रथ विराजमान बाल स्वरूप राम-लक्ष्मण की झांकी पर कस्बे के लोगों ने जगह जगह फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महंत रविशंकर महाराज के नेतृत्व में कोंच की सड़कों पर सनातन धर्म रैली में विद्यार्थियों के साथ नगर के भी सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने सहभागिता की। रावतपुरा से आई सनातन धर्म यात्रा का कस्बे के मार्कंडेयश्वर तिराहे से बड़ी धूमधाम से शुभारंभ हुआ। यात्रा डीजे बग्घी के साथ रेवले क्रासिंग, सागर चौकी, नगर पालिका, रामगंज बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक से तहसील परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। सनातन यात्रा में लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। नगरपालिका कार्यालय के द्वार पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सनातन धर्म जन जागृति रैली का स्वागत किया और बग्घी पर विराजमान भगवान राम और लक्ष्मण के बाल स्वरूप की आरती उतारी। सभासद विनोद सोनी भी रहे। इस यात्रा में प्राचार्य अनिल शर्मा, मनीष द्विवेदी, शैलेंद्र दुवे, अशोक गुबरेले, देवेंद्र मिश्रा, मयंक, अमित दीक्षित, शालिनी श्रीवास्तव व अमित कुमार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *