मंडी निरीक्षण के दौरान किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं एसडीएम ने

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच एसडीएम जो कृषि उत्पादन मंडी समिति की सभापति भी हैं, ने गुरुवार को मंडी का निरीक्षण किया और अधीनस्थों की क्लास लगाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डाक प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और मंडी सचिव व मंडी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
मंडी सभापति/एसडीएम ज्योति सिंह ने गुरुवार को मंडी की जांच की जिसमें हाजिरी रजिस्टर का गौर से अवलोकन किया। मंडी की आय-व्यय का लेखा-जोखा भी उन्होंने देखा और संबंधितों को अभिलेख हमेशा अपडेट रखने की हिदायत दी। उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए कहा, साफ-सफाई में बिल्कुल भी कोताही न बरतें। जिन्सों की नीलामी जिसे मंडी की लोकल बोलचाल की भाषा में ‘डाक’ कहते हैं, का भी उन्होंने अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों तथा किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया तथा उनके यथोचित निराकरण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव से कहा, निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करें, किसी को भी उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने का मौका न दें। मंडी निरीक्षक नियमित रूप से जांच करें। इस दौरान मंडी सचिव सोनू सिंह, अशोक, अजीम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *