रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर दिल्ली में एक्शन तेज, शाहीन बाग और संगम विहार में दस्तावेजों की जांच शुरू

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. आज दिल्ली के शाहीन बाग थाना इलाके के श्रम विहार और तिगड़ी थाना क्षेत्र स्थित संगम विहार A ब्लॉक की झुग्गियों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. इस अभियान के दौरान संदिग्ध प्रवासियों की पहचान की गई, उनके दस्तावेजों की जांच की गई, और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया गया है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री ने इस पर ध्यान आकर्षित करते हुए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी. दिल्ली पुलिस ने इन क्षेत्रों में कैंप लगाए, जहां लोगों के दस्तावेज चेक किए गए. पुलिस ने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और यह भी पूछा कि वे कितने सालों से दिल्ली में रह रहे हैं, और क्या उनका बांग्लादेश से कोई कनेक्शन है.
बता दें कि कुछ दिन पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की निर्देश दिए थे. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी तक करीब 33 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है. इसके अलावा, कई अन्य को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है और उनकी डिपोर्टेशन प्रक्रिया जारी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पूरी तैयारी के साथ पुलिस का ऑपरेशन: यह कार्रवाई दिल्ली सरकार और पुलिस की ओर से एक बड़ी पहल मानी जा रही है, जो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की जा रही है. पुलिस ने इस ऑपरेशन को लेकर पूरी तत्परता दिखाई है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों के खिलाफ प्रभावी साबित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *