इंदिरानगर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवा होगी शुरू

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

इंदिरा नगर और आसपास रहने वाले लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात

लखनऊ
बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को देख लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे को इसे जल्द चालू करवाने के आदेश दिए। अस्पताल में आई नई एक्सरे मशीन को भी चालू करवाने के निर्देश दिए जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा लेने में आसानी हो सके। अस्पताल की पैथोलॉजी का उच्चीकरण न होने पर, अस्पताल के बाहर खुला नाला और गंदगी की भरमार देख विधायक ने नाराजगी जताई। मौका था पीएम जन औषधि दिवस पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव का इंदिरा नगर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण का।

विधायक ने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया। डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों के लिए अस्पताल में और कौन सी आवश्यकताएं हैं जिससे मरीजों को और अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इस पर भी चर्चा की। डॉक्टरों ने बताया कि अगर इंदिरा नगर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 24 घंटे आपातकालीन सेवा शुरू हो जाए तो जनता को काफी राहत मिल जाएगी। इसपर विधायक में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया। उन्होंने अस्पताल में एक रैन बसेरा बनाए जाने, मरीजों की सर्जरी और ऑपरेशन के लिए दो कमरों के निर्माण के लिए भी अस्पताल प्रशासन को आश्वासन दिया। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि उनकी ओर से मुख्यमंत्री को पहले ही नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 100 बेड का संयुक्त चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जिस पर भी जल्द कार्रवाई होगी और इंदिरा नगर और आसपास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे, डॉ. एसपी आर्य, श्री महेश कुमार जी, डॉ. रीना वर्मा, डॉ. रंजना सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार वर्मा जी, श्रीमती विनीत द्विवेदी जी, डॉ. जेपी श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *