ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच एसडीएम ने शुक्रवार को तहसील का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने सभी पटलों पर अभिलेख देखे और उन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय और पेयजल के लिए वाटर कूलर स्थापित करने के लिए नगरपालिका प्रशासन को चिट्ठी लिखी है।
एसडीएम ज्योति सिंह ने तहसील कार्यालय स्थित सभी पटलों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने अभिलेख अद्यतन करने के कड़े निर्देश संबंधितों को दिए। इसके अलावा उन्होंने परिसर तथा कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति देखी और नियमित सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की शिकायतों को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। शौचालय और पीने के पानी की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कार्यालय में विभिन्न पटलों पर बैठे कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी को भी बिना वजह परेशान न किया जाए, ऐसी कोई शिकायत आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी