ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24,प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक
फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के निकट द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने से हलचल पैदा हो गई है। मौके पर जांच दल पहुंच चुका है और इसकी बारीकी से जांच कर रहा है। बम निरोधक दस्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि मौजूदा बम जिंदा है या वह ब्लास्ट होने लायक नहीं है। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर बम की खबर मिलने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई है। फ्रांस के अधिकारियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर द्वितीय विश्व युद्ध का बम बरामद होने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। साथ ही सभी यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की जा रही है। इससे यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है