ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार अब बिहार में सक्रिय होंगे. कहा जा रहा है कि कन्हैया विधानसभा चुनाव से पहले इस महीने की 16 तारीख से बिहार में यात्रा निकालने की तैयारी में हैं. यात्रा के फाइनल अप्रूवल को लेकर वो संभवतः 12 मार्च को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. 12 मार्च को ही दिल्ली में बिहार कांग्रेस नेताओं की चुनावी तैयारियों और रणनीति के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक हो सकती है