बजाज शुगर मिल का पेराई सत्र दस मार्च को होगा समाप्त

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक

नागल पेराई योग्य गन्ना आपूर्ति न होने से गांगनौली चीनी मिल 10 मार्च को अपना पेराई सत्र समाप्त करेगी।
यूनिट हेड हरविश कुमार मलिक ने बताया कि मिल द्वारा किसानों को उनके सट्टे के सापेक्ष जारी की जाने वाले गन्ना पर्चियां 26 फरवरी को ही जारी की जा चुकी है। तभी से मिल गेट के साथ-साथ आपूर्ति योग्य गन्ना लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिल को कई दिनों से दैनिक आवश्यकता के अनुसार पेराई योग्य गन्ना नहीं मिल रहा है। जिस कारण से चीनी मिल नो कैन होने लगी है, जिससे मिल को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने मिल क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि किसान बसंतकालीन गन्ना बुआई में लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ना प्रजाति को 0-0238 के स्थान पर को 0-0118, को 0-15023, को०लख0-13235 व को०लख०- 14201की ही बुआई करें। ताकि गन्ना फसल बीमारियों से दूर रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *