सफाई के लिए पानी की टंकी में उतरे मजदूरों की दममौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

  मुंबई में टंकी की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गयी. छोटे शहरों और कस्बों में अक्सर टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से मजदूरों की मौत की खबरें आती रहती हैं, लेकिन मुंबई जैसे महानगर में ऐसी ही लापरवाही से पांच लोगों की जान चले जाना बेहद चिंताजनक है. आधुनिक सुरक्षा मानकों और तमाम नियम-कायदों के बावजूद अगर मजदूरों को बिना पर्याप्त सावधानी के टंकी में उतारा जाता है, तो यह एक गंभीर सवाल खड़ा करता है.नागपाड़ा इलाके की घटना है. पानी की टंकी साफ करने के दौरान दम घुटने से पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि जिस बिल्डिंग में पानी की टंकी में दम घुटने से मौत हुई है, वह निर्माणाधीन है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बीएमसी ने बताया कि मजदूरों को मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) द्वारा जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *