ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात एम्स में भर्ती कराना पड़ा है. सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार तड़के करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया.
73 वर्षीय धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि धनखड़ की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक समर्पित टीम उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रही है.
उपराष्ट्रपति का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा एम्स पहुंचे. जल्द ही उनके स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है.