लखनऊ सरोजनीनगर में लगातार हो रहा आस्था का सम्मान, मंदिरों का सौन्दर्यीकरण, परशुराम प्रतिमा स्थापना समारोह में बोले डॉ. राजेश्वर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24,प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा बनेगी समता और न्याय का प्रतीक – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ सरोजनी नगर के सेक्टर 6, वृंदावन स्थित परशुराम चौक पर रविवार को प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी शस्त्र और शास्त्र के महान ज्ञाता थे, और वे समता एवं न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश को अपराध एवं माफिया मुक्त बना रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रेतेश्वर मंदिर के विकास हेतु 2.73 करोड़ रुपये एवं प्राचीन झाडेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के इन स्थलों का संरक्षण किया जा रहा है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरोजनीनगर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि भगवान परशुराम जी की इस दिव्य प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी प्रेरणा से सरोजनी नगर में 65 मंदिरों में सोलर लाइट, हैंडपंप, बेंच आदि की व्यवस्था की गई है और उनका सौंदर्यीकरण कराया गया है। साथ ही, उन्होंने संकल्प लिया कि सरोजनी नगर के 100 मंदिरों का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और इस पवित्र स्थल के समुचित विकास हेतु निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

इस शुभ अवसर पर शिव हरिओम अंबर, प्यारे मोहन चौबे, डॉ. ए.पी. मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा, के.के. शुक्ला, प्रणव अग्निहोत्री, शिव शंकर अवस्थी, अरविंद तिवारी गुड्डू, प्रमोद शर्मा, कर्नल दया शंकर दुबे, पी.के. मिश्रा, पार्षद रजनी अवस्थी, संजीव अवस्थी, पार्षद के.एन. सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, रंजीता शर्मा, पार्षद बृजमोहन शर्मा, राजन मिश्रा, अनिल दुबे, विनोद दुबे, नरेंद्र पाल, कर्नल बी.एस. तोमर, दिनेश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *