ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कोंच उप्र के जनपद सीतापुर में एक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या कर दिए जाने की घटना पर स्थानीय मीडिया कर्मी गुस्से से लाल हैं। आक्रोशित पत्रकारों ने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
संजय सोनी की अगुवाई में सोमवार को पत्रकारों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसीलदार पवन कुमार पटेल को दिए ज्ञापन में कहा कि निष्पक्ष और ईमानदारी पूर्वक समाज हित में अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करने पर असमाजिक तत्वों द्वारा पत्रकार साथी की निर्मम हत्या किया जाना घोर निंदनीय और हमलावरों की कायराना हरकत है, यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी जबरदस्त आघात है। कोंच के मीडिया कर्मी इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए और मृतक पत्रकार के आश्रितों को एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। यह भी मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून भी जल्द से जल्द बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में संगठन के संरक्षक सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम दास रिछारिया, असद अहमद, अंजनी श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजाल खान, हरिश्चंद्र तिवारी, अतुल चतुर्वेदी, तरुण निरंजन, हरिओम याज्ञिक, राहुल राठौर, रविकांत द्विवेदी, नवीन कुशवाहा, विवेक द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, ऋषि झा, सौरभ झा, आलम खान, मोहम्मद सद्दाम, दिलीप पटेल, दुर्गेश कुशवाहा, अरुण पटेल, सुंदरम सोनी, जयप्रकाश रावत, हरिमोहन, नरेंद्र द्विवेदी, मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, देवेंद्र सिंह ठाकुर अयाज आदि पत्रकार शामिल रहे