यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: आज दिनांक 11 मार्च 2025 को माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा कल्याण सिंह वार्ड और लालजी टंडन वार्ड में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत आठ अलग-अलग स्थानों पर सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण लोधी जी, उपविजेता श्री मोहनलाल पासी जी, पार्षद श्रीमती रोशनी रावत जी, पार्षद श्रीमती आशा रावत जी, बूथ अध्यक्ष श्री ललित यादव जी, रामदास शर्मा जी, अधिशासी अभियंता श्री झुल्लूराम जी सहित नगर निगम की टीम और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और नाली का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, जलभराव से मुक्ति और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार मिलेगा।
इन आठ स्थानों पर होगा सड़क और नाली निर्माण कार्य
1. सैथा गाँव (जोन-6):
कार्य: संतराम, कृष्णपाल, सिद्धीनाथ इंटर कॉलेज और आसपास की गलियों में नाली और सड़क का निर्माण।
2. महिपतमऊ (जोन-6):
कार्य: इस्तिकार अली, प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास और संलग्न गलियों में नाली और सड़क का निर्माण।
3. नव विस्तारित गाँव नरौना (जोन-6):
कार्य: काकोरी मोड़ से पुलिया तक आरसीसी ड्रेन और नाली का निर्माण।
4. सुभाष चंद्र बोस स्कूल के पास:
कार्य: पुत्तनलाल सिंह, जितेंद्र साहू, राजेश आटा चक्की, प्रदीप सिंह, बंटी जायसवाल के घर से पंचायत भवन तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण।
5. बादल खेड़ा मुख्य मार्ग (जोन-6):
कार्य: साहू टिम्बर से सरदार भगत सिंह कॉलेज तक और पटेल एवं शिवाय वाली गली में नाली और सड़क का निर्माण।
6. डुल्लू खेड़ा (कनक बिहार):
कार्य: सलमान के घर से रामनरेश, सोनू, वाजिद के घर के आसपास नाली और सड़क का निर्माण।
7. सरोसा भरोसा:
कार्य: आर्यन होटल के पीछे वाली गली और पावर हाउस के सामने ग्रील की दुकान से सुमन सोनकर के घर तक नाली और सड़क का निर्माण।
8. न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी (बुद्धेश्वर मोहान रोड):
कार्य: रंजीत मौर्या/अरविंद अवस्थी के घर से मेन रोड तक और विजय यादव की मार्केट से रानी चक्की (साहू चक्की) तक नाले का निर्माण।
नागरिकों के लिए बड़ी राहत
इन आठ स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण कार्य से हजारों स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले जहां गड्ढों और जलभराव से परेशानी होती थी, अब वहां मजबूत पक्की सड़कें और अच्छी जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों ने महापौर और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।
महापौर का संकल्प: क्षेत्र का संपूर्ण विकास
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि क्षेत्र में कहीं भी खराब सड़क, गड्ढे या जलभराव की समस्या न हो। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हर वार्ड में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।