भारतीय रिजर्व बैंक ने सौ और दो सौ के नए नोट जारी करने का किया ऐलान

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

_पुराने 100 और 200 रुपए के नोट पहले की तरह वैध रहेंगे और उन्हें बदलने की जरूरत नहीं होगी। RBI ने स्पष्ट किया है कि ये नए नोट जल्द ही बैंकों और एटीएम में उपलब्ध होंगे।_

रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने कहा है कि वह जल्द 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। हालांकि इन नए नोटों की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। महात्मा गांधी (नई) सीरीज के मौजूदा सौ और दो सौ रुपये के नोटों के जैसा होगा। आरबीआई के मुताबिक, इन नए नोटों पर नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन होंगे। केंद्रीय बैंक के अनुसार यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जिसके तहत हर नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद उनके हस्ताक्षर वाले नोट जारी होते है।

क्यों जारी करता हैं आरबीआई नए नोट
आपको बता दें कि आरबीआई समय-समय पर मौजूदा गवर्नर के साइन के साथ नए नोट जारी करता है। नए आर बी आईं गवर्नर की नियुक्ति के बाद नोटों को जारी करना एक रेगुलर प्रोसेस होता है। नए नोट जल्द ही सर्कुलेशन में आने वाले है। संजय मल्होत्रा ने बीते साल दिसंबर 2024 में आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की जगह ली है।

क्या होगा पुराने नोटों का
केंद्रीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि पहले जारी किए गए सभी 100 और 200 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा रहेंगे और उन्हें बदला नहीं जाएगा। सर्कुलेशन में पुराने बैंक नोटों की वैलिडिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। कहने का मतलब यह है कि किसी भी तरह की कोई नोटबंद नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *