ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
आरा में गोलीबारी हुई है. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के पास हथियारबंद अपराधियों ने तीन दोस्तों को गोली मार दी. जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली निवासी वर्मा प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र अजय शंकर उर्फ सिकंदर के रूप में हुई है. वह 25 हजार का इनामी बताया जा रहा है. वहीं घायलों टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली वार्ड नंबर 5 निवासी राम देव यादव का 18 वर्षीय पुत्र शुभम यादव उर्फ राहुल और कन्हैया राम का 20 वर्षीय पुत्र दसई कुमार शामिल है. दोनों का आरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.