प्रयाग राज माफिया अतीक के करीबी मुजफ्फर पर एक और एफ आई आर करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज करने की भी तैयारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

प्रयागराज: सरकार माफिया और उनका साथ देने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, विजय मिश्रा जैसे नेताओं के काले सम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के बाद अब दूसरे अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में कभी अतीक के करीबी रहे गौ तस्कर और सपा से ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर समेत 17 के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मुजफ्फर और उसके भाइयों के खिलाफ अक्टूबर 2024 में भी गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया था. प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक मुजरफ्फर की 10 करोड़ से अधिक संपत्ति पर भी मुनादी करा चुकी है.

जेल से जीता था ब्लॉक प्रमुख का चुनाव : मोहम्मद मुजफ्फर को शासन स्तर से पशु माफिया घोषित किया जा चुका है. उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं. वह जेल में रहते हुए कौढ़िहार ब्लॉक प्रमुख चुनाव जुलाई 2021 में भारी मतों से जीत गया था. यूपी के कई जनपदों के अलावा बिहार में भी मुजफ्फर के खिलाफ कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं. उस पर गौ हत्या,पशु क्रूरता, हत्या,जानलेवा हमला,गुंडाएक्ट,गैंगेस्टर,भूमि अतिक्रमण जैसे संगीन अपराध शामिल हैं. प्रयागराज के धूमनगंज थाने में 12 मुकदमें, नवाबगंज में 2, थरवई में 3,पूरामुफ़्ती जनपद कौशाम्बी के कोखराज, सैनी फतेहपुर जिला के कल्याणपुर, खागा थाने में 1-1 मुकदमा दर्ज है. जनपद भदोही के औराई में 2,चंदौली के सैयदराजा में 3,अलीनगर में 1 वाराणसी के लंका थाने में 1-1 मुक़दमा दर्ज हैं. इनपर आरोप है कि ये सभी अपने गैंग के माध्यम से लोगों से अपराध कराते हैं. कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ कोई भी गवाही देने की हिम्मत नहीं कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *