हत्या हुई की नहीं हुई, रहस्यमय खुलासे में फंसी गोमतीनगर पुलिस

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव इन न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में एक ऐसा खुलासा युवक ने किया जिसका कोई साक्ष्य ही नहीं मिला। अब गोमतीनगर पुलिस असमंजस में पड़ी थी कि वारदात हुई की नहीं हुई।
विभूतिखंड निवासी अमन कश्यप अचानक गोमतीनगर थाने पहुंचता है और कहता है साहब मैंने अभी हुसड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर युवती की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी है। इसे सुन कर वहां काम में व्यस्त पुलिसकर्मी और तैनात पुलिसकर्मी को झटका सा लग गया और तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दे दी। इसपर थाना प्रभारी गोमतीनगर अपनी टीम के साथ और स्थानीय चौकी की पुलिस टीम मौके पहुंची और दो घंटे तक घटनास्थल पर छानबीन करते रहे, पर कुछ नहीं मिला। जो भी मिला सिर्फ कूड़ा था, ऐसा प्रतीत हुआ कि सूचना झूठी है।
इस पर थाना गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 25 वर्षीय अमन कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से बाराबंकी के लखपेड़ा का रहने वाला है। पूछताछ में अमन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे ओवरब्रिज के पास उससे 25 वर्षीय युवती मिली थी। दोनों ने रात में खाना खाया फिर सोने चले गए। सुबह युवती ने अमन से उसे उसके घर बाराबंकी छोड़ने की बात कही। किराया न होने पर अमन युवती के साथ हुसड़िया रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा और वह ट्रैक किनारे पैदल ही बाराबंकी जाने लगा। क्रॉसिंग से दो सौ मीटर आगे युवती उसका गला दबाने लगी। अमन खुद को छुड़वाते हुए युवती का गला दुपट्टे से कस दिया। उसके अचेत होने पर वह घबरा गया और थाने पर सूचना दे दी।
इंस्पेक्टर के मुताबिक घटनास्थल से दुपट्टा बरामद हुआ है। पर युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि गला कसने पर युवती बेहोश हो गई हो और कुछ देर बाद होश आने पर कहीं चली गई हो। पर फिलहाल झूठी हो या सच्ची आरोपी अमन को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *