घर में मौजूद महिला को मारी गोली हालत गंभीर

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

हर्रायपुर कौशांबी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में बुधवार की सुबह घर में मौजूद एक महिला को गोली मार दी गई है जिससे महिला घायल हो गई है आनन फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है हालांकि संदीपन घाट थाना क्षेत्र घटनाओं से दहल रहा है आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही है अपराधी बेखौफ है और पुलिस उनके आगे पस्त दिखाई पड़ रही है इसके पहले भी गनसरी गांव में बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं आम जनता भय और दहशत के साए में जी रही है थाना पुलिस मनमानी पर उतारू है समाचार लिखे जाने तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *