ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अंतर्गत युवा सम्राट डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 23 मार्च दिन रविवार से होने जा रहा है।
आयोजक शानू इलेवन कमेटी के लोगो ने बताया युवा सम्राट डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में एंट्री फीस 2100 रुपए रखी गई है जिसमें विजेता टीम को 21000 रुपए का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 10000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्री बनखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संरक्षक पवन सिंह,तरुण सिंह,वैभव सिंह,राम पांडेय,रामनरेश गुरुजी,अभियान सिंह,शालू गुप्ता,इरफान भाई,अनिल जायसवाल,शैलेंद्र सिंह,राजबहादुर सिंह,अंकित सिंह,रंजीत ट्रेलर,पंकज श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया जाएगा।