आयुक्त डीआईजी डीएम सीडीओ रहे मौजूद

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन जनपद के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय एट में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास और लर्निंग टेबल का आज लोकार्पण किया गया इस कार्यक्रम में झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी और डीएम राजेश कुमार पांडेय सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास आदि अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में आयुक्त विमल कुमार दुबे ने विद्यालय के छात्रों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पीएम श्री विद्यालय के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर एक मिसाल पेश करें। उन्होंने कक्षा पांच के छात्र अंश बाबू को यूपी सैनिक स्कूल में चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं और उसका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा गौरैया दिवस के अवसर पर गौरैया संरक्षण के लिए बनाए गए गौरैया हाउस की सराहना की गई। यह पहल ईको क्लब के अंतर्गत की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जाग रूकता बढ़ेगी। स्मार्ट क्लास और लर्निंग टेबल के लोकार्पण से विद्यालय के छात्रों को तकनीकी रूप से उन्नत और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस पहल से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक और प्रभावी होगी इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रप्रकाश, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी डकोर नदीगांव डीसी प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा, एआरपी डकोर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, अभि भावक, क्षेत्रीय अधि कारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *