प्रत्येक दुकान से मिष्ठान वितरित कर स्वागत करें भारतीय नव वर्ष का

Spread the love

संदीप बंसल

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ- ट्रांस गोमती के निशातगंज क्षेत्र में आज व्यापारी जागरूकता पदयात्रा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 कैलेंडर की तिथि 30 मार्च 2025 का स्वागत प्रत्येक व्यापारी को अपनी दुकान से मिष्ठान वितरित करते हुए करना चाहिए उन्होंने स्वयं दुकान दुकान जा करके भारतीय नव वर्ष से संबंधित पत्रक वितरित किए
संदीप बंसल ने कहा कि सृष्टि की रचना भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही हुई थी गुड़ी पड़वा चेटीचंड और नवरात्र की शुरुआत भी इसी दिन होती है महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक नवरोज और भी कई महत्वपूर्ण पर्व इसी दिन होते हैं इसी दिन नई फसले आने की शुरुआत होती है
इसीलिए भारतीय गणना कल विश्व में श्रेष्ठ है यह हमारा दुर्भाग्य है कि अंग्रेज के जाने के बाद भी हम अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से अपना जीवन आगे बढ़ा रहे हैं जबकि सनातन को मानने वाले हर व्यक्ति का जन्म विवाह और मृत्यु भारतीय गणना के अनुसार ही होता है और इस गणना के हिसाब से भारतीय नव वर्ष इस बार व्यापारी समाज के द्वारा भी भव्यता से आयोजित किया जाएगा
उन्होंने व्यापारियों से आवाहन किया की सभी बाजारों को रोशनी से सजाया जाए बैनर लगाए जाएं होर्डिंग लगाए जाएं और अभी से नव वर्ष की एक दूसरे को बधाइयां दी जाए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भारतीय नव वर्ष की बधाई का आदान-प्रदान किए जाने की बात कही

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि राजधानी लखनऊ में सैकड़ो व्यापारियों ने नववर्ष के उपलक्ष में अपनी दुकानों से विशेष छूट दिए जाने का भी निर्णय लिया है
आज की व्यापारी जागरूकता यात्रा निशातगंज क्षेत्र से प्रारंभ हुई जिसमें उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारी में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, अखिल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी,प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बैग,युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ट महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री दीपेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, शुभम मौर्य,आदित्य कमल सक्सेना,विशाल सिंह, राजेश अग्रवाल,आर के खरबनदा, शरद तिवारी,विमल गर्ग,मो आमिर, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *