भाजपा जिलाध्यक्ष को माला पहनाते समय एक दर्जन कार्यकर्ताओं के पॉकेट हुई खाली

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

रतनपुरा मऊ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य लखनऊ से चलकर के जब गाजीपुर जनपद के हैदरगंज ग्राम पंचायत के हैदरा में पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमघट लग गया। तथा माला पहनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। इसी दौरान पॉकेटमारों के गिरोह ने एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं के पॉकेट को छलनी कर दिया। जिससे एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं को हजारों रुपए का चूना लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में हरिकेश सिंह एडवोकेट 15000, आनंद कुमार गुप्ता 1500, रामप्यारे पटेल 8000, हरिंदर साहू तीन हजार, गोपाल शर्मा 7000 सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं के पॉकेट मार लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *