मनरेगा के तहत कच्चे कार्य कराएं नए वित्तीय वर्ष में-रामेंद्र सिंह

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच उपायुक्त श्रम रोजगार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायतों में कच्चे कार्य कराए जाने के निर्देश प्रधान, सचिव आदि को दिए।
खंड विकास कार्यालय कोंच में गुरुवार को संपन्न बैठक में उपायुक्त श्रम रोजगार रामेंद्र सिंह कुशवाह ने क्षेत्र के सभी प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, महिला मेट के अलावा लेखाकार, अवर अभियंता लसि आदि के साथ बैठक कर कहा, बीते एक वर्ष से बंद कच्चे कार्यों को नए वित्तीय वर्ष में शुरू कराएं। कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ कराएं और अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार के अवसर दें। कामों की जिओ टेगिंग और एमएमएस फीडिंग सही ढंग से करें। श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही न बरतें। श्रमिकों का भुगतान भी निर्धारित समय सीमा के अंदर कराएं। बैठक में एडीओ नरेशचंद्र द्विवेदी, एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह निरंजन, एपीओ लोकेंद्र यादव, जेई एमआई विजय बहादुर, सचिव वसीम खान, हर्षित गुप्ता, नीता राठौर, पूनम सिंह, शिल्पी राजपूत, आकांक्षा दीक्षित, नीता राठौर, नरेंद्र पटेल, सूरजभान पटेल, पवन सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, कुसुम निरंजन, प्रधान महेंद्र जुझारपुरा, कन्हैया असूपुरा, गोपालदास भड़ारी, रामविहारी बोहरा, अयोध्या प्रसाद बरोदा, हनुमंत कुशवाहा, कमलेश अमीटा, विष्णुकांत घुसिया, देशराज जखौली, रामकुमार कौशलपुर, रोजगार सेवक नरेंद्र भदेवरा, रामलला कैथी, राजीव चमेड़, जीतू गोरा, सुभाष पड़री आदि उपस्थित रहे। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *