ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर रेंजर प्रवेश निपुण प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को तीसरे दिन विभिन्न विधाओं में रेंजर्स को प्रशिक्षित किया गया।
सर्वप्रथम रोवर क्रू ब्लैक पैंथर द्वारा सभी रेंजर्स को बीपीसिक्स का अभ्यास कराया गया, तदोपरांत प्रार्थना गीत एवं झंडा गीत के साथ ध्वज शिष्टाचार किया गया। शिविर संचालिका डॉ. मधुरलता द्विवेदी ने रेंजर्स को रस्सियों में लगाई जाने वाली ध्रुव गांठ, खूंटा गांठ, मछुआरा गांठ, डॉक्टरी गांठ, लघुकर गांठ एवं शियर लाशिंग तथा सीटी संकेत आदि का प्रशिक्षण दिया। शिविर संचालक डॉ. भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने रेंजर्स को रोवर रेंजर के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, सैल्यूट करना तथा सेवा कार्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि बड़े से बड़े और महान कार्यों की शुरुआत हमेशा छोटे कार्य से ही होती है। अंत में समस्त रोवर रेंजर्स द्वारा कैंप फायर का अभ्यास किया गया